फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चित्रकला प्रतियोगिता में श्रुति, अधिराज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। नगर परिषद सरकाघाट की ओर से आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत हुई चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का विषय ‘स्वच्छता में सहभागिता : स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखा गया था। चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में विद्यालय की छात्रा श्रुति ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राइमरी वर्ग में अधिराज गुप्ता ने प्रथम और निष्ठा ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, निबंध लेखन प्रतियोगिता में अर्शिया कपूर ने द्वितीय और अन्वी ने तृतीय स्थान हासिल किया। नगर परिषद की ओर से सभी विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा और प्रधानाचार्या प्रेम लता डोगरा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और मेहनत का परिणाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें