फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पधर बाजार में दुकान जली, अंदर रखा सामान जला

विज्ञापन
पधर बाजार में दुकान में लगी आग पर काबू पाते अ​ग्निशमन विभाग के कर्मचारी व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पधर (मंडी)। पधर बाजार में दीपावली की रात एक दुकान जलकर राख हो गई। घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार रात 7 बजे नागरिक अस्पताल पधर के बाहर चाय और डेली नीड्स की दुकान में आग लग गई। जब तक लोगों को घटना का पता चला तब तक दुकान से लपटें उठना शुरू हो गई। देखते ही देखत आग भयंकर रूप से प्रचंड हो गई। इस बीच दुकान का सारा सामान राख हो गया। स्थानीय निवासी कैलाश चंद व अजय कुमार ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग और पधर पुलिस दी। जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह दुकान जगदीश कुमार पुत्र टोडर राम निवासी बसेहड़ डाकघर पधर की थी। दुकानदार दिवाली के चलते सायं करीब 7 बजे दुकान बंद करके घर चला गया। कुछ ही देरी में उसे फोन पर सूचना मिली की उसकी दुकान में आग लग गई है। आनन फानन में वह वापस लौटा तो दुकान में भड़की आग को पाया। दमकल विभाग के कर्मचारियों की ओर से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में दुकानदार का करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। पधर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच का स्थिति का जायजा लिया और प्रत्यक्षदर्शियों तथा प्रभावित दुकान मालिक के बयान दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पंचायत समिति सदस्य कविता चौहान ने प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से यथा संभव राहत देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें