फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सामान्य ज्ञान स्पर्धा में शिवांश, रिया और नमन की टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शिक्षा खंड द्रंग-प्रथम की राजकीय प्राथमिक पाठशाला छाणंग स्थित घरोन में शुक्रवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य पर अनेक स्पर्धाएं करवाई गईं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नौनिहालों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें शिवांश, रिया, नमन व कुसल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं परिधि, वान्या, अभिनाश व हर्षिता की टीम दूसरे स्थान पर रही। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सहित देश-विदेश, वायुमंडल व अन्य विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका नौनिहालों ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन किया गया, जिसमें वान्या ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान फन गेम्ज भी करवाई गई, जिनका नौनिहालों ने खूब लुत्फ उठाया। शिक्षक प्यार चंद सकलानी ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का संचालन करने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें