फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: इनडोर के साथ आउटडोर मरीजों को भी सुविधा देगी सेवा भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सेवा भारती मंडी अब इनडोर मरीजों के साथ-साथ आउटडोर मरीजों को भी दवाइयों के लिए सहायता प्रदान करेगी। सेवा भारती क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की बैठक शनिवार को अध्यक्ष पवन मिन्हास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रांत सेवा भारती के सचिव अवतार चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। सेवा भारती मंडी के सचिव डॉ. देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि संस्था गरीब मरीजों को अस्पताल में दवाइयों के लिए निरंतर सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि मई माह में सेवा भारती द्वारा गरीब मरीजों की दवाइयों के लिए लगभग 94,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी।इसके अतिरिक्त सेवा भारती मंडी के अंतर्गत चल रहे संस्कार केंद्रों में बच्चों के लिए कुर्सियां, टेबल, वर्दी तथा स्कूल बैग भी वितरित किए गए। प्रदेश सचिव अवतार चौहान ने कहा कि प्रत्येक संस्कार केंद्र में भारत माता का चित्र निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि बच्चों में देशप्रेम की भावना विकसित हो सके। इस अवसर पर सेवा भारती मंडी के अध्यक्ष पवन मिन्हास, प्रचार सचिव खेमचंद शास्त्री, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें