फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सराज कॉलेज में एनसीसी छात्रों का चयन

Tue, 27 Aug 2024 07:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय सराज स्थित लंबाथाच में मंगलवार को दो एचपी एनसीसी बटालियन मंडी की ओर से एनसीसी के प्रथम वर्ष 2024-27 बैच के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस मौके पर एनसीसी दो एचपी बटालियन से आए नायब सूबेदार राकेश कुमार और हवलदार श्याम सिंह ने चयन प्रक्रिया पूरा किया। प्रिंसिपल जया कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर 1600 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया, जिसमें 46 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं की शारीरिक दक्षता की जांच की गई, जिसमें दौड़, पुशअप्स, हाथ-पैरों की उंगलियों की विकृति, आंखों की दृश्यता, और शारीरिक स्वास्थ्य के आधार पर बारी-बारी से छात्रों का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात, सभी छात्र-छात्राओं का लिखित टेस्ट भी लिया गया। इस मौके पर एनसीसी केयरटेकर डॉ. ऐलू राम, वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक रमेश चंद कटारिया, और ओमकार शरण वरेश्वर सिंह भी उपस्थित रहे। एनसीसी बटालियन से आए आर्मी ऑफिसर ने कहा कि चयनित विद्यार्थियों का परिणाम शीघ्र ही घोषित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें