मंडी आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में भाग लेते युवा। संवाद
मंडी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में वीरवार को गुजरात की निजी कंपनी ने प्रशिक्षित आईटीआई पास युवाओं के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया।
साक्षात्कार में पहुंचे विभिन्न ट्रेड के 56 युवाओं में से कंपनी ने 48 का लिखित और साक्षात्कार लेकर चयन किया। आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य रविंद्र बन्याल ने बताया कि कंपनी की ओर से आयोजित साक्षात्कार में फिटर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मैकेनिक, वायरमैन, शीट मैटल, इलेक्ट्रॉनिक्स और पेंटर जनरल व्यवसाय में पास आउट अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार लिया। संवाद