फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सांप के डसने पर तुरंत लें चिकित्सा सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और रेड रिबन क्लब की ओर से शनिवार को राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला में राष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के साथ सांप के डसने से बचाव और सुरक्षा उपाय विषय पर जागरूक किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने रिसोर्स पर्सन के तौर पर विद्यार्थियों को हिमाचल में पाए जाने वाले जहरीले और गैर-जहरीले सांपों की जानकारी दी। उन्होंने धर्मशाला और आसपास सर्पदंश के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि सांप के डसने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। स्लोगन राइटिंग में आकांक्षा प्रथम, श्रेया द्वितीय और करीना तृतीय रहीं। पोस्टर मेकिंग में आदित्य प्रथम, आस्था द्वितीय और मोनिका तृतीय रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें