फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्कूली छात्रा ने खेलते-खेलते निगल लिया सिक्का, टांडा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में स्कूली छात्रा ने खेलते-खेलते लोहे का सिक्का निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर छात्रा को जोगिंद्रनगर अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर उपचार संभव न होने पर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में रेफर करना पड़ा है, जहां पर कई विशेषज्ञ चिकित्सक स्कूली छात्रा को उपचार दिलाने में जुटे हैं। छात्रा की पहचान आनवी आयु 11 साल के रूप में हुई है जो बुधवार को शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाई के लिए पहुंची थी। इस दौरान अपनी सहपाठियों के साथ खेलते-खेलते एक सिक्का भी निगल लिया। इसके बाद स्कूल ने अधिकृत अध्यापक जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार के लिए ले आए। यहां पर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्कूली छात्रा को टांडा मेडिकल अस्पताल में रेफर करना पड़ा और अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में इंडोस्कोपी के माध्यम से उपचार दिलाया जा रहा है। अस्पताल के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि जोगिंद्रनगर अस्पताल में इंडोस्कोपी की सुविधा न होने के चलते स्कूली छात्रा को टांडा मेडिकल अस्पताल में उपचार के लिए भेजना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें