संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के गांव चेली की बेटी और जोगिंद्रनगर की लांगणा पंचायत की बहू सविता देवी ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से आयोजित टीजीटी मेडिकल परीक्षा में 84.59 अंक लेकर प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सविता देवी पुत्री व्यास देव गांव चेली की शादी जोगिंद्रनगर उप मंडल की लांगाणा पंचायत के नरेश बिष्ट से हुई है। उन्होंने बारहवीं तक की शिक्षा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) बिलासपुर, बीएससी मेडिकल राजकीय कॉलेज बिलासपुर, बीएड राजकीय कॉलेज आफ टीचर एजुकेशन धर्मशाला व एमएससी की पढ़ाई सलूणी यूनिवर्सिटी सोलन से पास की है। सविता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पति के सहयोग और गुरुजनों को दिया है। संवाद