फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सर्वजीत सिंह का ट्रक यूनियन और सहकारी सोसायटी से इस्तीफा

Sat, 20 Jul 2024 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सर्वजीत सिंह
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश की अग्रणी द मंडी सुकेत ट्रक ऑपरेटर यूनियन के चेयरमैन और सहकारी सोसायटी प्रधान सर्वजीत सिंह ने दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है। सर्वजीत सिंह ने कहा कि लगभग चार दशकों के सफरनामे में उन्होंने कई उतराव चढ़ाव देखे, उसके बावजूद दोनों संस्थाओं को बुलंदी तक पहुंचाने की कोशिश की। दोनों संस्थाएं अब पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं, इसलिए अब दोनों संस्थाओं को अलविदा करने का मन बना लिया, ताकि अब दूसरों को भी संस्था को और आगे बढ़ाने के लिए मौका मिल सके। उन्होंने अपनी करीब चार दशक के सफर में उनके साथी रहे सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। ट्रक ऑपरेटर यूनियन एवं सहकारी सोसायटी की बैठक में नए पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें