फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कबड्डी, बैडमिंटन में सरोजनी नायडू हाउस विजेता

Sun, 30 Apr 2023 06:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर की आदर्श कन्या पाठशाला में आयोजित एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी मुकाबले मे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में करीब सौ छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने कबड्डी, बैडमिंटन, वाॅलीबाल और खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में सरोजनी नायडू हाउस ने पहला और रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया। वाॅलीबाल में कल्पना चावला हाउस ने पहला और सरोजनी नायडू हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो का फाइनल स्टिल पैंडिंग और रानी लक्ष्मीबाई हाउस के बीच में खेला गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सरोजनी नायडू हाउस ने पहला और सावित्री बाई हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया। खेल प्रशिक्षक उमेश कुमार ने बताया कि जिला और राज्य स्तरीय खेलों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में परचम लहराने के उदेश्य से प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार ने शिरकत कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें