फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शहर में दो प्राथमिक पाठशालाओं को गोद लेगा रोटरी क्लब

Fri, 11 Oct 2024 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो प्राथमिक पाठशालाओं की निगरानी के लिए शिक्षा विभाग के उपनिदेशक को सौंपा प्रस्ताव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर रोटरी क्लब के सदस्य अब शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के कार्य करेंगे। शहर की दो प्राथमिक पाठशालाओं को गोद लिया जाएगा। इसे लेकर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक को प्रस्ताव सौंपा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद रोटरी क्लब इन दोनों स्कूलों को गोद लेकर यहां की शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार लाने के कार्य अपने स्तर पर करेंगे। वीरवार को रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल ने बताया कि खेल गतिविधियों में भी सुधार लाने के कार्य रोटरी की देखरेख में होंगे। स्कूलों में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी के अलावा संसाधनों में विस्तार, अनुशासन के अलावा विद्यार्थियों के हाईजीन पर भी फोकस रोटरी की ओर से गठित समिति करेगी। रोटरी क्लब के सचिव सुशील पठानिया ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक से पत्राचार शुरू कर दिया गया है और शिक्षा विभाग की तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शहर की दो प्राथमिक पाठशालाओं को गोद ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें