फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पेड़ गिरने से भवन की छत टूटी, बाल-बाल बचे स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की काॅलोनी में बुधवार को आए तेज अंधड़ से क्षेत्र में हुआ भारी नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की काॅलोनी में एक बड़ा पेड़ गिरने से भवन की छत को नुकसान हुआ है। हादसे में आवासीय काॅलोनी में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी बाल-बाल बच गए। एक जल भंडारण टैंक भी क्षतिग्रस्त हुआ है, वहीं भवन की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन के अनुसार बुधवार को हुए तेज अंधड़ तूफान से पेड़ गिरने से नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की रिहायशी काॅलोनी को नुकसान पहुंचा है। भवन के अंदर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। दो मंजिला भवन की छत को नुकसान पहुंचा है। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि इस हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है, जबकि दो मंजिला भवन की छत को नुकसान पहुंचा है। उधर, बुधवार को जोगिंद्रनगर उपमंडल में आंधी तूफान से कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली बोर्ड को नुकसान पहुंचा है, वहीं अस्पताल और कॉलेज की और जाने वाली सड़क भी 17 घंटे बाधित रही। बुधवार करीब पांच बजे सड़क पर पेड़ गिर जाने से बड़े वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध रही, जिसे वीरवार सुबह 11 बजे के बाद ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अजय ठाकुर की मौजूदगी में बहाल किया। यूनियन प्रधान ने बताया कि इस सड़क पर पेड़ गिरने से ट्रक यूनियन के बड़े ट्रक भी फंस गए थे। इन्हें निकालने के लिए उन्होंने अपने स्तर पर कार्रवाई अमल में लाई। सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी वीरवार को सुनिश्चित करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें