मंडी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की ओर से पड्डल मैदान में महिला-पुरूष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ वरिष्ठ प्रो. मुक्ता वैद्य ने बतौर मुख्यातिथि शरीक होकर किया। वहीं, पीटीए अध्यक्ष अजय लखनपाल विशेष अतिथि के रूप में शरीक हुए। इस मौके पर मीडिया समन्वयक डॉ. चमन ने कहा कि खेल दिवस मेजर ध्यान सिंह के जन्मदिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। क्रॉस कंट्री पुरुष वर्ग में बीए द्वितीय से रोहित ने प्रथम स्थान अर्जित किया। बीए द्वितीय वर्ष के राहुल ने दूसरा स्थान जबकि शशि ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। राहुल, लीला विलास, नितिश, डोले राम, मुकेश, भवन कुमार और खेमराज ने टॉप 10 में स्थान बनाया। महिला वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष से मानसी ठाकुर ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष से शिवानी ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष से दीपिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिका, प्रेरणा, नीमा, मुस्कान, रंजना, आंचल, अंजलि ने टॉप 10 में स्थान बनाया। टॉप पर रहने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।