बलद्वाड़ा कॉलेज में सड़क सुरक्षा के प्रति फैलाई जागरूकता
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा के रोड सेफ्टी क्लब की ओर से शनिवार को सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने यातायात नियमों के पालन का संदेश देते हुए आमजन को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ललित गुलेरिया ने कॉलेज परिसर से किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। युवा वर्ग यदि यातायात नियमों के प्रति सजग रहेगा तो समाज में सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब की नोडल अधिकारी डॉ नैंसी व अन्य मौजूद रहे। संवाद