फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टांडू के पास सुरक्षा दीवार धंसी, मुख्य हाईवे सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। बिजनी-नारला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टांडू गांव के पास सुरक्षा दीवार (प्रोटेक्शन वॉल) का एक हिस्सा धंस गया है, जबकि मुख्य हाईवे पूरी तरह सुरक्षित है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद हाईवे धंसने की चर्चा शुरू हो गई थी लेकिन निर्माण कंपनी ने इसे नई कटिंग वाले क्षेत्र में पहली बरसात के दौरान होने वाली सामान्य लैंड सेटलमेंट प्रक्रिया बताया है। करीब 545 करोड़ रुपये की लागत से बने 19 किलोमीटर लंबे मंडी-पधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभी एक पुल का निर्माण शेष है। एनएचएआई की तकनीकी मंजूरी और सभी कमियां दूर होने के बाद ही मार्ग यातायात के लिए खोला जाएगा। निर्माण कंपनी गावर के संपर्क एवं समन्वय अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि धंसाव केवल सुरक्षा दीवार में हुआ है, मुख्य सड़क पूरी तरह सुरक्षित है। जमीन का प्राकृतिक सेटलमेंट पूरा होने के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें