फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पीजी और बीएड की परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने पीजी और बीएड की सभी सेमेस्टर परीक्षाओं (नियमित और री-अपीयर) का पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित कर दिया है। एमए (अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन और गणित), एमसीए, एमबीए, एमकॉम, एमटीटीएम, एमएससी (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और औद्योगिक रसायन विज्ञान व बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड (भौतिक विज्ञान) के सभी सेमेस्टरों का परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. सनील ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के परीक्षा परिणाम पोर्टल पर टैब में अपना परिणाम देख सकते हैं। किसी प्रकार की जानकारी या विसंगति होने पर विद्यार्थी परीक्षा शाखा से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें