फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आंबेडकर नगर के बाशिंदों ने जागकर काटी रात

Thu, 07 Aug 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नंबर आठ आंबेडकर नगर से बहने वाली लिंडी खड्ड में जलस्तर बढ़ने से मंगलवार रात को हाहाकार मच गया। वार्ड के निवासी राजेंद्र, शकील, लियाकत ने बताया कि इस बरसात में यह खड्ड पहली बार उफान पर आई है। रात को करीब 10 फीट तक जलस्तर बढ़ गया, इससे खड्ड पर बनी पुलिया से आवागमन बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने खड्ड के आसपास खड़े वाहनों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया। नगर परिषद की पार्षद गंभरी देवी ने कहा कि इस खड्ड का चैनलाइजेशन करने के लिए तीन साल पहले डीपीआर जल शक्ति विभाग ने बनाई थी लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए। 2022 में भी खड्ड ने नुकसान किया था। मंगलवार को इस बरसात में जिस तरह से खड्ड आई, उससे नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन लोगों को रात जाग कर काटना पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें