बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे शनिवार को सरकाघाट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे तीन दिनक ी पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है।