चौंतड़ा (मंडी)। पंचायतीराज चुनाव के तहत चौंतड़ा विकास खंड में शनिवार को चौंतड़ा स्कूल में जिला परिषद एवं बीडीसी सदस्य पदों की मतगणना के लिए पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी ने मतगणना अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निष्पक्षता व सावधानी से कार्य करने को कहा। उन्होंने बैलेट पेपर जांच, मतगणना और परिणाम संकलन की प्रक्रिया की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर खजान सिंह ने कर्मचारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर तहसीलदार रजत सेठी, बीडीओ अनुभव तनवर, नायब तहसीलदार जागृति राठौर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद