फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रावण ने धोखे से किया सीता का हरण, सुग्रीव ने बाली को दी ललकार

Wed, 09 Oct 2024 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिमुख पर्वत पर प्रभु श्रीराम का हनुमान के साथ मिलन रामलीला का रहा मुख्य आकर्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। रामलीला मैदान जोगिंद्रनगर में श्रीराम कला मंच द्वारा आयोजित श्रीराम लीला मंचन के छठे दिन सीता हरण, पक्षी राज जटायु वध और राम के प्रियभक्त हनुमान से मिलन के मार्मिक दृश्यों का मंचन किया गया। मंच के कलाकारों ने रामायण के चरित्र पर प्रस्तुत किए गए संवाद विभिन्न दृश्यों के मुख्य आकर्षण रहे। रामलीला के एक दृश्य में ऋषिमुख पर्वत पर राम का हनुमान से मिलन बहुत ही आकर्षक रहा। इससे पहले लंकापति रावण द्वारा सीता हरण पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए दृश्य बेहद मनमोहक रहे। सीता हरण के दौरान पक्षीराज जटायु वध रामलीला में दर्शकों के लिए विहंगम दृश्य रहा। रामलीला में सुग्रीव की बाली को युद्ध की ललकार के तत्पश्चात् सुग्रीव और बाली का युद्ध आदि दृश्य दर्शाए गए। रामलीला मंचन के दौरान सनातन धर्मसभा मंदिर समिति के सदस्यों ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कलाकारों का हौंसला बढ़ाया। श्रीराम कलामंच के प्रधान पंकज ठाकुर ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मुख्य अतिथियों को शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले प्रधान पंकज ने बताया कि 12 अक्तूबर को रामलीला मैदान में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सचिन मरवाह, हरीश सोनी, अमित शर्मा, कमल सूद, विवेक वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें