सुंदरनगर में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद
सुंदरनगर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा सुंदरनगर में दो दिवसीय श्री श्री भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर 12 जुलाई शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक भोजपुर स्थित कृषि विभाग के सामुदायिक भवन में विशाल संकीर्तन का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह 11 बजे भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इसमें हजारों लोगों ने नाचते झूमते हुए श्रद्धाभाव से रथयात्रा को खींचा। रथयात्रा जवाहर पार्क के निकट से आरंभ होकर महाराणा प्रताप चौक से भोजपुर बाजार होते हुए वापिस सामुदायिक भवन पहुंची। जहां पर दोपहर बाद 4 बजे से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया। इस मौके पर रथयात्रा में पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद