फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रैली से सड़क सुरक्षा पर फैलाई जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर एवं ग्राम नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मंडी के सेरी मंच में आयोजित सुरक्षित हिमाचल सड़क सुरक्षा जागृति रैली के समापन समारोह की अध्यक्षता की। 20 से 28 सितंबर तक आयोजित बाइक रैली ने सरकाघाट से लेकर मंडी तक विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा पर लोगों को जागरूक किया। रैली परिवहन विभाग, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मंडी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। राजेश धर्माणी ने कहा कि चालकों को जागरूक कर तथा यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कर हम दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं। कार्यक्रम में राजयोग एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन दिव्या प्रभा, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा, संयोजक नरेंद्र ने भी विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें