फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लड़कियों के वर्ग में राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय के खेल मैदान में ऑल इंडिया लैक्रास फेडरेशन कप शुरू हुआ। इसमें देशभर से 15 टीमें भाग ले रही हैं। इसका शुभारंभ प्रसिद्ध समाजसेवी और अधिवक्ता जितेंद्र शर्मा ने किया। लड़कियों के वर्ग में राजस्थान और उत्तरप्रदेश के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान की टीम पूरी तरह हावी रही। टीम ने उत्तरप्रदेश को 14-0 के अंतर से शिकस्त दी। दूसरे मैच में छत्तीसगढ़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को 4-2 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। असम और महाराष्ट्र के बीच हुए मैच में दिन का सबसे रोमांचक मैच रहा। इसमें महाराष्ट्र ने असम को 3-2 के अंतर से मात दी। हरियाणा की खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना जलवा बिखेरते हुए तमिलनाडु को 14-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। असम ने अपनी पिछली हार से उबरते हुए आंध्र प्रदेश को 3-0 से हराकर अपनी ताकत दिखाई। लड़कों के वर्ग में भी हरियाणा का दबदबा कायम रहा। यहां हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 11-1 के बड़े स्कोर से पराजित किया। दूसरे मैच में गुजरात की टीम ने तमिलनाडु को 10-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। गोवा के खिलाड़ियों ने रक्षात्मक और आक्रामक खेल का बेहतरीन संतुलन बनाया और जम्मू-कश्मीर को 5-0 से मात दी। इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजक सचिव प्रो. लोकेश शर्मा, डेजू रतन सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें