मंडी के कटिंढी गांव की दिशा ठाकुर की शादी के दौरान मौजूद कैप्टन लेख राज शर्मा और साथ में उनकी ध
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. लेख राज शर्मा ने एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाली बेटी की करीब 14 साल परवरिश करने के बाद शादी भी पिता का दायित्व समझ कर की है। मंडी जिला के कटौला क्षेत्र के कटीढी गांव की दिशा ठाकुर को बेटी का दर्जा देकर कन्यादान कर स्वयं पर गर्व महसूस कर रहे कैप्टन लेख राज शर्मा के इस नेक कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। देश की रक्षा के बाद समाज की सेवा को अपना धर्म मानने वाले जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्रुब्बल गांव निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन पंडित लेखराज शर्मा ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि यदि नीयत नेक हो और सेवा का संकल्प सच्चा हो, तो हर व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणा बन सकता है। कैप्टन लेखराज शर्मा को उनकी सेवा भावना, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया है। बुधवार को कैप्टन लेखराज शर्मा ने कहा कि केवल अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों तक सीमित न रहकर समाज के निर्धन वर्ग की बेटियों की भी शादी का जिम्मा भी उठा रहे हैं। इसी प्रकार उनके शारदा ज्योतिषी केंद्र में बीते 14 सालों से कार्यरत दिशा ठाकुर की भी शादी उन्होंने अपनी बेटी समझकर की है।