फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। मेरा युवा भारत के सौजन्य से आरएनटी राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम और मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉ. चंदेश वीर विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने विद्यार्थियों से जागरूकता गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सरकाघाट के प्रतिनिधियों सहित महाविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी स्वयंसेवकों और अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें