गोहर (मंडी)। कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एवं फॉरेस्ट्री (सीओएचएंडएफ) थुनाग स्थित गोहर में 72वें राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह-2026 का आयोजन उत्साह और जागरूकता के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, पोस्टर प्रस्तुति और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजन कर उन्हें वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सहायक प्रोफेसर डॉ. नेहा ठाकुर ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें युवाओं और आमजन की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गिद्ध संरक्षण, हिम तेंदुआ परियोजना, बाघ एवं हाथी अभयारण्य, डॉल्फिन व कछुआ संरक्षण तथा पर्यावरण मंत्रालय के संरक्षित क्षेत्र नेटवर्क से जुड़ी पहलों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. रीनू कुमारी और डॉ. बंदना धीमान ने किया। संवाद