ग्राम पंचायत द्रुब्बल के गांव द्रुब्बल में बारिश व अंधड़ से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तूफान से द्रुब्बल गांव के तिलक राज राणा की रसोईघर की छत उखड़ गई और दीवारों की ईंटें छिटक कर नीचे गिर गईं। विनय कुमार के मकान के छत भी उड़ गई। पंचायत प्रधान मान सिंह ने बताया कि तूफान से तिलक राज राणा व विनय कुमार को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को उचित सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है। प्रधान मान सिंह ने बताया कि बारिश व तूफान से किसानों व बागवानों की फसलें को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।