छोटी काशी मंडी सीएए के समर्थन में रैली निकलते हिंदूवादी संगठन के सदस्य।
- फोटो : Mandi
मंडी। नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में विहिप के बैनर तले छोटी काशी मंडी में रैली निकाली गई। रैली में आरएसएस की तमाम इकाई के स्वयंसेवक चौहटा बाजार में एकत्र हुए। यहां नागरिक वक्ताओं ने विस्तार से अपने विचार रखे। आरएसएस के प्रांत परिवार प्रबोधन प्रमुख धर्मपाल ने कहा कि इस बिल के आने से देश के भीतर घुसे अराजक तत्वों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर किया जा सकेगा। बिल का विरोध वे लोग कर जो वोट बैंक के बदले देश का सौदा कर रहे हैं। बिल की आड़ में समाज विरोधी तत्व देश की संपत्ति को नष्ट कर रहे हैं, उन्हें कभी माफ नहीं किया जाएगा। रैली चौहट्टा बाजार से सेरी बाजार, नए सुकेती पुल, कॉलेज रोड, महामृत्युंज्य मंदिर, स्कूल बाजार से होती हुई सकोहडी पुल के पास पहुंची। रैली में मंचलि ठाकुर, हरमीत सिंह, किरण, मीना ठाकुर, अशोक पराशर, प्रभुनाथ सिंह, एनआर ठाकुर आदि मौजूद रहे।