फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पीडब्ल्यूडी लिपिक वर्ग की राज्य स्तरीय बैठक में कर्मचारियों के मुद्दों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन बैठक में 31 मार्च तक सदस्यता अभियान तेज करने का आग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (लिपिकीय वर्ग) लोक निर्माण विभाग हिमाचल की राज्य स्तरीय बैठक गूगल मीट के माध्यम से वीरवार को हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के राज्य अध्यक्ष लेखराज ने की। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों तथा संगठन की आगामी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, कर्मचारियों की समस्याओं और महासंघ के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर संगठन की ओर से अपील की गई कि लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश में कार्यरत लिपिक वर्ग के सभी कर्मचारी जो अभी तक संगठन के सदस्य नहीं बने हैं, वे 31 मार्च 2026 तक सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दें। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें