फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संधोल में मांगों को लेकर जनआंदोलन 18वें दिन में प्रवेश

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल संधोल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग क
विज्ञापन
भारी बारिश में भी महिलाएं धरनास्थल पर डटीं रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। नागरिक अस्पताल संधोल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर युवाशक्ति के नेतृत्व में चल रहा जनआंदोलन बुधवार को 18वें दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। मंगलवार रात भारी बारिश के बावजूद महिलाएं धरनास्थल पर डटी रहीं। मंगलवार से युवा संघर्ष समिति के साथ महिलाएं भी क्रमिक अनशन में शामिल हो गई हैं। आंदोलन के 18वें दिन रीता देवी, सीमा देवी, पुन्या, सुनीता, शारदा देवी, सैना देवी, संजय कुमार और भूपेंद्र सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। युवाशक्ति अध्यक्ष अविनाश भनवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता पिछले 18 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से स्वास्थ्य अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल संधोल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव आज भी हजारों लोगों की चिंता का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें