सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर और आईटीआई सुंदरनगर में दोनों संस्थानों के आसपास एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का आयोजन वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर के प्रभारी चमन लाल तथा आईटीआई के प्रधानाचार्य विजय कुमार की उपस्थिति में हुआ। क्षेत्रीय प्रयोगशाला की वैज्ञानिक अधिकारी रेनू व बनिता, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी शबनम सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वच्छता अभियान के दौरान दोनों संस्थानों के आसपास से करीब 20 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया, जिसे सुरक्षित और उचित निस्तारण के लिए नगर परिषद सुंदरनगर को सौंप दिया। संवाद