सुंदरनगर (मंडी)। पंचायत समिति सुंदरनगर की प्रथम सामान्य बैठक में सड़क सुरक्षा और जनसुविधाओं से जुड़े दो प्रमुख प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष रोशन लाल ने की। इस दौरान डैहर वार्ड से पंचायत समिति सदस्य कमल कुमार ने फोरलेन अलसू चौक पर वाहनों की तेज रफ्तार और दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए ट्रैफिक सिग्नल स्थापित करने का मुदा उठाया। इसके साथ ही अलसू फोरलेन के पास बने अंडरपास में पर्याप्त रोशनी न होने के कारण यात्रियों की सुविधा को लिए स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया। समिति ने दोनों प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर आगामी कार्रवाई के लिए एसडीएम सुंदरनगर और एनएचएआई को भेज दिया है। इस अवसर पर बीडीसी उपाध्यक्ष जीत राम, डैहर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देशराज ठाकुर और प्रकाश चंद सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद