फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर कॉलेज में काली पट्टियां बांध प्राध्यापकों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब पांच वर्षों से पदोन्नतियां लंबित, आंदोलन तेज करने को चेताया
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर कॉलेज के प्राध्यापकों ने लंबित पदोन्नतियों के विरोध में मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। प्राध्यापकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि यदि पदोन्नति प्रक्रिया जल्द शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल प्राध्यापकों दीप्ति कटोच और डॉ. सरवण ने कहा कि पिछले करीब पांच वर्षों से उनकी पदोन्नतियां लंबित हैं, जबकि प्रदेश सरकार के अन्य विभागों में नियमित रूप से पदोन्नति प्रक्रिया जारी है। आरोप लगाया कि महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे पूरे प्राध्यापक वर्ग में निराशा का माहौल है। उन्होंने कहा कि कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) और विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया को बिना किसी और देरी के लागू किया जाना चाहिए। लंबे समय से पदोन्नतियां लंबित रहने से न केवल प्राध्यापकों का मनोबल प्रभावित हो रहा है, बल्कि उच्च शिक्षा व्यवस्था पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्राध्यापकों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें