फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छह साल से फरार उद्घोषित आरोपी दबोचा, कोर्ट ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2020 में घोषित किया गया था उद्घोषित अपराधी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। करीब छह वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी को जोगिंद्रनगर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अदालत आरोपी को पहले ही दोषी करार देते हुए एक वर्ष की सजा सुना चुकी है। पुलिस टीम ने बीते वीरवार को गांव एवं डाकघर मटरू, तहसील जोगिंद्रनगर निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को वर्ष 2020 में जोगिंद्रनगर न्यायालय ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था और वह तब से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौंतड़ा में करवाया गया। फरार उद्घोषित आरोपी की गिरफ्तारी में आरक्षी देवेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि कानून से बचने वाले अपराधियों के खिलाफ जोगिंद्रनगर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें