फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चेक बाउंस के छह मामलों में उद्घोषित अपराधी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी जिला पुलिस की पीओ सेल टीम ने चेक बाउंस के छह मामलों में उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अपराधी को पीओ सेल की टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना बल्ह के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी रमेश कुमार निवासी नेरचौक को जिला न्यायालय मंडी के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने 27 अप्रैल 2019 और 10 दिसंबर 2019 को चेक बाउंस के कुल छह मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित किया है। पुलिस की ओर से आरोपी की धरपकड़ को लेकर जगह-जगह दबिश दी जा रही थी, लेकिन उसकी कोई जानकारी न मिल पा रही थी। इसी दौरान पीओ सेल की टीम को अपराधी रमेश कुमार के बस स्टैंड सुंदरनगर के समीप मौजूद होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे बस स्टैंड सुंदरनगर के समीप गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीओ सेल मंडी टीम में एचएचसी महेंद्र सैणी, रवि कुमार, एलएचसी दिनेश चौधरी और कांस्टेबल विवेक भंगालिया मौजूद रहे। उधर, एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने कहा कि चेक बाउंस के विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित करने के बाद पीओ सेल टीम ने बस स्टैंड सुंदरनगर के समीप से गिरफ्तार किया है। पीओ सेल टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए अपराधी को पुलिस थाना बल्ह के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें