फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रधानमंत्री ने खानपान में मोटा अनाज को शामिल करने के दिए सुझाव

Sat, 18 Mar 2023 07:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी जिला के धर्मपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मोटे अनाज बारे ऑनलाईन चर्चा में शामिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। कृषि विभाग धर्मपुर ने ऑनलाइन ग्लोबल कॉफ्रेंस के माध्यम में क्षेत्र के 60 से अधिक किसानों को शामिल किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कृषि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने किसानों से आग्रह किया कि वे खाने की थाली में मोटे अनाज को अवश्य जोड़े, क्योंकि इससे बीमारियों का खतरा बहुत कम रहता है। यह शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि भारत अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष का नेतृत्व कर रहा है। ग्लोबल मिलेटस कांफ्रेंस जैसे आयोजन न केवल ग्लोबल गुड के लिए जरूरी है बल्कि ग्लोबल गुड्स के लिए भारत की बढ़ती जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जलवायु लचीला होना मिलेटस की ताकत है बहुत प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों में भी मिलेटस में अपेक्षाकृत पानी भी कम लगता है। इससे पानी के संकट वाली जगहों के लिए ये एक पसंदीदा फसल बन जाती है। इस मौके पर सहायक प्रबंधक सलिता चौहान और रुस्तम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें