फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर नप चुनाव की तैयारियां तेज, 28 को पहली रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंट्रोल रूम और शिकायत कक्ष स्थापित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
डैहर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के आगामी चुनावों के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अमर नेगी की अध्यक्षता में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नोडल अधिकारियों को उनके दायित्व और स्पष्ट निर्देश दिए गए। अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया में पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करने तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया। विशेष ध्यान आदर्श आचार संहिता, स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना केंद्र की समयबद्ध तैयारियों और ईवीएम मशीनों के सुरक्षित परिवहन पर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। 28 अप्रैल को मतदान अधिकारियों की पहली रिहर्सल तकनीकी संस्थान सुंदरनगर में होगी। नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया साझा की। चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के लिए एसडीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम (01907-266001) और शिकायत कक्ष (01907-266431) स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें