फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुकेत देवता मेले की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी-देवताओं और देवलुओं के ठहराव की व्यवस्था में जुटी समिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। सुकेत प्राचीन देवता सेवा समिति पिछले 27 वर्षों से मेले में देवी-देवताओं के भोजन, रात्रि विश्राम और आवास की व्यवस्था करती रही है। इस बार गढ़पति नाग चौवासी सिद्ध महोग के आगमन की पूरी जिम्मेदारी संभाल रही है। नाग चौवासी सिद्ध के कारदार टीसी ठाकुर ने बताया कि लंबे प्रयासों के बाद इस वर्ष देवता को मेले में लाया जा रहा है। समिति ने ठहराव, भोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देव मर्यादा के अनुरूप सुनिश्चित किया है। इस पुनीत कार्य में मनाली स्वीट्स का सहयोग भी है। क्षेत्र में नाग चौवासी सिद्ध के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। समिति के सदस्य देवेंद्र कौशल, तुलेंदर बिट्टा, रविशंकर, संजय शर्मा, उमा शंकर शर्मा, गोपाल शर्मा, रवि कोचर और अमित कौशल दिन-रात व्यवस्थाओं में लगे हैं। इस बार प्रमुख देवता नाग चौवासी सिद्ध महोग के अलावा देव बड़योगी, बाला टिक्का लटोगली, देव महासू और मनढोढ़ देव भोजपुर के सुपर बाजार में ठहरेंगे।कमरुनाग के छह पुत्र, जिन्हें बाला टिक्का कहा जाता है-कमांद, लटोगली, मानगढ़, कामेश्वर मझरोट, हलेल और निहरी भी मेले में अपने पिता के साथ शिरकत करेंगे। सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सोनी ने बताया कि प्रशासन और अन्य स्थानीय कमिटियों के सहयोग से मेले में देवी-देवताओं और उनके देवलुओं के बेहतर खान-पान और रहने की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें