फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 7 मई से शुरू होंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे, दस्तावेजों की पैकिंग का कार्य जोरों पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। पंचायत चुनावों को लेकर उपमंडल धर्मपुर में प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 7 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए विभागीय कर्मचारी दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक फार्म, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज किट में पैक कर पंचायतों तक पहुंचाए जा रहे हैं। नामांकन केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने प्रत्याशियों से अपील की है कि वे नामांकन के समय सभी दस्तावेज पूर्ण रखें। क्षेत्र में चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। नामांकन शुरू होते ही चुनावी गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें