फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नलवाड़ और देवता मेला धर्मपुर के लिए तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डोम, झूले और अस्थायी दुकानों की खुली बोली 19 मार्च को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। नलवाड़ और देवता मेला धर्मपुर के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेला 4 से 9 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर मैदान और साईं भवन परिसर में डोम (लगभग 1000 वर्ग मीटर), झूले (लगभग 1000 वर्ग मीटर) तथा लगभग 200 अस्थायी दुकानों के लिए खुली बोली 19 मार्च पूर्वाह्न 11:00 बजे एसडीएम कार्यालय धर्मपुर में आयोजित की जाएगी। एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि टेंडर फार्म 500 रुपये के भुगतान पर एसडीएम कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निविदा की निर्धारित आरक्षित राशि आठ लाख रुपये रखी गई है। बोली में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्तियों को पांच लाख रुपये की धरोहर राशि बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जीएसटीआईएन, पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा पिछले तीन वर्षों के आयकर रिटर्न सहित 19 मार्च को एसडीएम कार्यालय में जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि डोम, झूले और अस्थायी दुकानों की स्थापना मेला समिति की ओर से उपलब्ध करवाए गए नक्शे के अनुसार ही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें