मंडी में एसडीआरएफ यूनिट मंडी के नौजवान क्षेत्रीय अभ्यास में टारना के संवेदनशील स्थलोंका निरीक्
मंगवाई और टारना में निकासी मार्गों और संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। आपदा के दौरान त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीआरएफ यूनिट मंडी ने वीरवार को नगर निगम क्षेत्र के मंगवाई और टारना में क्षेत्रीय अभ्यास किया। अभ्यास का नेतृत्व एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर विनोद ठाकुर ने किया। अभ्यास के दौरान टीम ने संवेदनशील व जोखिम वाले स्थानों, निकासी मार्गों, पहुंच मार्गों, जल स्रोतों, सुरक्षित एकत्रीकरण स्थलों और स्थानीय संसाधनों का निरीक्षण व चिन्हांकन किया। साथ ही क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और उपलब्ध संसाधनों का आकलन किया। इंस्पेक्टर विनोद ठाकुर ने बताया कि अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय राहत एवं बचाव दल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाना, एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करना और जन-धन के नुकसान को कम करना है। क्षेत्र की पूर्व जानकारी से आपात स्थिति में राहत कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकते हैं। भविष्य में भी जिले के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में ऐसे अभ्यास आयोजित किए जाएंगे।