बाबा बालक नाथ मंदिर पंडोह में चैत्र नवरात्र पर मंदिर कमेटीप्रभात फेरी में भाग लेते हुए। स्रोत
पंडोह (मंडी)। बाबा बालकनाथ मंदिर पंडोह में चैत्र नवरात्र पर मंदिर कमेटी की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम जारी है। रविवार सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी, रात्रि सात बजे भजन-कीर्तन तथा 8 बजे भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 15, 22, 29 मार्च, 5 अप्रैल, 12 और 19 अप्रैल को संपन्न होंगे। प्रभात फेरी बाबा बालकनाथ मंदिर पंडोह से शुरू होकर भक्तों के घरों तक पहुंची। यहां तीन पीपल क्षेत्र में भक्त सोनू और पंडोह निवासी सुरेंद्र पाल के घर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात रात्रि में मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी साजन के अनुसार 29 मार्च को दोपहर एक बजे बाबा बालकनाथ की झांकी पंडोह से जरल कॉलोनी तक निकाली जाएगी। जबकि सात अप्रैल को नेशनल हाईवे पर राजमहल-चावल का भंडारा लगाया जाएगा। संवाद