फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा से बदल सकती है समाज की दशा व दिशा

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के सभागार में आयोजित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा समाज की दशा और दिशा को बदल सकती है। तकनीक का सदुपयोग महत्वपूर्ण है। यह बात राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में मेधावी सम्मान समारोह में सदर विधायक अनिल शर्मा ने कही। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया ।
विज्ञापन

मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए गए। इस अवसर पर वल्लभ राजकीय राजकीय महाविद्यालय मंडी के प्राचार्य डॉ वाईपी शर्मा ने मुख्य अतिथि विधायक अनिल शर्मा को टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि मोबाइल के सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह से प्रभाव हैं, लेकिन उत्तम विद्यार्थी वही है जो इसका सकारात्मक प्रयोग करना सीखें। इस मौके पर वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी व आसपास के विभिन्न स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने मोबाइल फोन आवंटित किए। इस अवसर पर शैक्षिक वर्ग, गैर शैक्षणिक वर्ग सहित महाविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें