जोगिंद्रनगर शहर में सड़कों पर तालाब की तरह बहता बारिश पानी। संवाद
आपदा की स्थिति में टॉल फ्री नंबर 1077 पर करें संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिले में मानसून ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, लेकिन जोगिंद्रनगर में तैयारियां अभी अधूरी हैं। सरकाघाट सड़क पर बंद पड़ी नालियों के कारण बारिश के दौरान जलभराव हो रहा है। नगर परिषद ने नालियों से मिट्टी निकालने का काम शुरू किया है, बावजूद इसके सोमवार देर रात हुई बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। पिछली बरसात में लोक निर्माण विभाग को करीब 29.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। सड़कें, क्रेट व डंगे क्षतिग्रस्त हुए थे। विभाग के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता विनायक कश्यप ने बताया कि विभाग अलर्ट पर है। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि आपदा की स्थिति में एसडीएम कार्यालय की हेल्पलाइन 01908-223895 और जिला टॉल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।