जोगिंद्रनगर (मंडी )। कांग्रेस ने आईपीएच मंत्री के जोगिंद्रनगर दौरे पर सवाल उठाते हुए संगीन आरोप लगाए हैं। कांग्रेस मंडलाध्यक्ष डा. राकेश धरवाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश चौहान और पूर्व प्रत्याशी एवं अधिवक्ता जीवन ठाकुर ने कहा कि सरकार के एक तरफ मंत्री कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। वहीं भाजपा नेताओं के कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां जमकर उड़ रही हैं। शुक्रवार को जोगिंद्रनगर में ऐसा ही हुआ। आरोप लगाया किया कि जल शक्ति मंत्री के स्वागत व जनसभा के दौरान मंत्री के स्वागत के लिए जिस प्रकार से जनसैलाब उमड़ा, उससे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गई। मंत्री के कार्यक्रम के चलते एक गरीब गर्भवती को टांडा के लिए एंबुलेंस की सुविधा तक नहीं मिल पाई। क्योंकि एंबुलेंस एक एंबुलेंस मंत्री के दौरे के लिए रिजर्व थी तो एक एंबुलेंस आपातकाल के लिए रखी गई थी। अस्पताल में महिला की डिलीवरी थी, सुबह साढे दस बजे उसे टांडा के लिए रैफर किया गया, लेकिन दो बजे तक इंतजार के बाद जब एंबुलेंस ना मिली तो गरीब परिवार को निजी टैक्सी करने को मजबूर होना पड़ा। आरोप है कि जब 108 में फोन किया तो उन्होंने एंबुलेंस भेजने से इंकार कर दिया। कहा की एक एंबुलेंस मंत्री के दौरे के लिए और और एक अस्पताल इमरजेंसी में रखना जरूरी है। प्रश्न उठाए कि अस्पताल से रैफर गर्भवती के लिए एंबुलेंस जरूरी थी या मंत्री के लिए। उधर इस संबंध में जोगिंद्रनगर अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी टिप्पणी से इंकार कर दिया। वहीं सांसद रामस्वरूप ने कांग्रेस की ओर से लगाए आरोपों को निराधार बताया है। वहीं जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग की पालना जरूरी है। अकसर कार्यक्रमों में भीड़ जुट जाती है।