फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। आईटीआई मंडी में आरोग्य जन कल्याण समिति की ओर से सोमवार को नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाना और उन्हें समाज में सकारात्मक योगदान के लिए प्रेरित करना रहा। इसमें प्रोफेसर डॉ. नंद लाल गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। आरोग्य जन कल्याण समिति के चेयरमैन प्रिंसी गुलेरिया ने छात्रों को नशा छोड़ने तथा नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आईटीआई प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह बन्याल और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें