बैजनाथ-कांडापत्तन मार्ग पर सियूण के पास लुढ़की पिकअप। संवाद।
लडभड़ोल (मंडी)। बैजनाथ-कांडापतन मार्ग पर सियूण के पास एक पिकअप मंगलवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पिकअप चालक बैजनाथ से लडभड़ोल जा रहा था, लेकिन रास्ता भटककर गलत सड़क पर मुड़ गया। लगातार बारिश के कारण सड़क पर मिट्टी अधिक होने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और नीचे की ओर लुढ़क गई। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं और वह सुरक्षित है। पिकअप पठानकोट-डमटाल से लडभड़ोल की ओर जा रही थी, लेकिन रात के अंधेरे में ड्राइवर रास्ता भटक गया और भराडपट्ट की ओर चला गया। वहां चढ़ाई पर नियंत्रण खोने से वाहन पीछे हटकर लुढ़क गया। लडभड़ोल पुलिस ने मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।