मंडी। कैचीमोड़ के पास ट्रक की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नैन गांव निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार उम्र 67 वर्ष सुबह करीब 10:30 बजे कैचीमोड़ के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान सरकाघाट से घुमारवीं की ओर जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से वे घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। संवाद