मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित महाशिवरात्रि मेले में खरीदारी करती युवतियां। संवाद
दूसरी जगह सजे मेलों में दुकानें लगाने की तैयारी, सस्ता बिक रहा सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न होने के दस दिन बाद भी मंडी के पड्डल स्थित मेला मैदान में लोग खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। ऐसे में कारोबारी ज्यादा से ज्यादा सामान बेचने के चलते सस्ते में ही सामान बेच रहे हैं। मंडी के बाद भंगरोटू, सुंदरनगर, बिलासपुर जिलों के मेले शुरू होने से कारोबारियों ने वहां अपने स्टॉल बुक करवा रखे हैं। ऐसे में अब सामान के दाम गिर गए हैं और स्टॉक क्लीयरेंस सेल चल पड़ी है। सामान सस्ता होने पर लोग दूर दूर से मेला मैदान पहुंच कर जरूरत का सामान खरीदने में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश निवासी अखिलेश, छोटा लाल, सहारनपुर से मोहम्मद इक्बाल अहमद, जुवैद खान आदि ने बताया कि इस बार मेले में बहुत ज्यादा कारोबार नहीं हुआ। महीने के आखिरी दिन होने के चलते लोगों ने शुरुआती दौर में खरीदारी नहीं की। दूसरी जगह मेले शुरू होने के चलते वहां स्टॉल बुक करवा लिए हैं। अब तो स्टॉक क्लीयरेंस किया जा रहा है।